Thursday, July 28, 2011

उड़ान

कल्पनाओ के भंवर में इस कदर खो गये हम
अपनी हर कल्पना को हकीकत समझ बैठे हम
उसी कल्पनाओ पे आधारित है ये छोटी सी दास्ताँ
ना ये मेरी दास्ताँ है ना मेरे कल्पनाओ की
ये तो दास्ताँ है उस कल्पना की जो अब कल्पना बन गयी

छोटे क़स्बे से निकलकर  अपनी दृढ़ संकल्पों पे चलकर
चल पड़ी कल्पना अपनी उड़ान की सफ़र पर
अपनी मेहनत के बल पर और विश्वास के उम्मीद पर
चल पड़ी अन्तरिक्ष में अपने सपने को साकार करने

कितना कुछ किया बहुत कुछ दिया देश को
अपनी मेहनत और लगन से एक  जगह बना लिया देश में
पर किस्मत की मारी बेचारी को ये ना पता था
अन्तरिक्ष की ये उड़ान उसकी आखिरी उड़ान थी

खो गयी इस कदर अन्तरिक्ष में कहीं पे
बस गयी लोगो के दिलो में एक मिशाल बन के
जी हाँ ये वही कल्पना चावला है जो अब कल्पना बन गयी
लोगो के दिलो में कल्पना की एक छाप छोड़ गयी

लोग कहते है लड़कियों को बाँधकर रखो
मैं तो कहता हूँ उन्हें तुम खुला छोड़ दो
क्या पता कोई उसमे से कल्पना बन पड़ें
अपनी सपनो के उड़ान के ओ चल पड़े




                

No comments:

Post a Comment