Monday, August 15, 2011

१५- अगस्त

आज घडी आ गयी हैं,आ उन्हें नमन कर ले
देश की अमन की खातिर जो शहीद हुए है
देश की आज़ादी में शहीद ओ फ़रिश्ते
न्यौछावर कर दिए जो अपनी ख़ुशी हस्ते हस्ते


आज घडी आ गयी हैं आ आज प्रण कर ले
होने ना देंगे जुल्म और अत्याचार किसी पे
देश के विकास में रूकावटे जो भी आएगी 
उससे निज़ात के लिए हर छड़ प्रयास करेंगे

ऐ देश के वीर जवानों  तुम आज हुँकार भर लो
आज घडी आ गयी हैं तुम्हारे इम्तिहान की
आ जाओ आज फिर से जनमानस में आशा का प्रवाह कर दे
आ आज खीच ले कृपाण सुप्त म्यान में  जो हैं पड़ी

आ जाओ आज हम सब एक साथ प्रण कर ले
ना भ्रष्ट हम होंगे ना होने देंगे किसी को
देश के बिखंडन में जो भी बाधित  बनेगे 
कर देंगे उनको नंगा आ आज प्रण कर ले

आज घडी आ गयी आम-आदमी के लड़ाई की
उनके हक़ और मौलिक अधिकारों के हनन की
आज घडी आ गयी है हुक्म के आंकाओं की जड़े हिलाने की
सियासत के खिलाड़ियो के भ्रष्ट कामो से निज़ात पाने की

 जय हिंद!






No comments:

Post a Comment